फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: दिवाली से पहले 67 हजार बुजुर्गों के खातोंं में पहुंची पेंशन

Tue, 22 Oct 2024 11:43 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। दिवाली का त्योहार करीब होने के साथ हर कोई तैयारी में जुटा है। प्रदेश सरकार की ओर से बुजुर्गों को प्रतिमाह एक हजार रुपये दी जाने वाली पेंशन, निराश्रित महिलाओं एवं दिव्यांगजनों को भी एक-एक हजार रुपये सहायता राशि प्रदान की जाती है।
विज्ञापन

दिवाली का त्योहार करीब आने के साथ ही शासन ने बुजुर्गों के खातों में तीन माह जुलाई, अगस्त एवं सितंबर माह की पेंशन की धनराशि को भेज दिया है।
जिला समाज कल्याण अधिकारी सूर्य कुमार मिश्रा ने बताया कि जिले के 67 हजार से अधिक बुजुर्गों के खाते में शासन की ओर से पेंशन की धनराशि जारी कर दी है। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों का जिस खाते में आधार प्रमाणीकरण है। उसी खाते में पेंशन की धनराशि पहुुंची होगी।
इस कारण अपने खाते को चेक अवश्य करा लें। करीब ढाई हजार का आधार प्रमाणीकरण नहीं होने के कारण नहीं होने के कारण पेंशन राशि जारी नहीं हो सकी है। इन्हें भी दिए जाने का काम विभाग द्वारा किया जा रहा है। दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी केएम सिंह ने कहा कि 14 हजार के करीब दिव्यांगजनों को भी दिव्यांगजन पेंशन की धनराशि शासन से दिवाली से पूर्व दिए जाने की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन

जिला प्रोबेशन अधिकारी मिथिलेश कुमार ने बताया कि जिले की 42 हजार के करीब निराश्रित महिलाओं के खातों में पेंशन की धनराशि दिवाली से पूर्व दूसरी किस्त पहुंचेगी। इस धनराशि को जारी किए जाने की कार्रवाई शासन स्तर से की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें