फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: रक्षाबंधन से पूर्व 68 हजार बुजुर्गों के खातों में पहुंचेगी पेंशन की धनराशि

Fri, 11 Aug 2023 11:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। रक्षाबंधन से पूर्व जिले के 68 हजार बुजुर्गों के बैंक खातों में तीन माह की पेंशन की धनराशि पहुंचेगी। विभाग द्वारा जिले के सभी पेंशनरों का सत्यापन कराने के बाद शासन को रिपोर्ट भेजी। पेंशन की धनराशि खातों में नहीं पहुंचने के कारण बुजुर्ग विभाग के चक्कर लगा रहे हैं। समाज कल्याण विभाग की ओर से बुजुर्गों को एक हजार रुपया प्रतिमाह पेंशन की धनराशि उनके बैंक खाते में भेजी जाती है। नए वित्तीय वर्ष के प्रारंभ में पेंशन की धनराशि भेजने से पूर्व विभाग की ओर से सत्यापन किया जाता है। विभाग द्वारा जिले के सभी नौ ब्लाॅकों के साथ-साथ आठ निकायों में सभी पेंशनरों का टीमों के माध्यम से सत्यापन कराया गया था। सत्यापन किए जाने के दौरान करीब 1399 के करीब की मृत्यु हो जाने के कारण उनके नाम सूची से हटा दिए हैं। इसके साथ ही विभाग को ढाई हजार नए आवेदन प्राप्त हुए थे। विभाग द्वारा सत्यापन रिपोर्ट शासन को भेजने के बाद विभाग ने रक्षाबंधन से पूर्व आधार बेस पेंशन का भुगतान किए जाने की तैयारी कर ली है। जिला समाज कल्याण अधिकारी कृष्ण मोहन सिंह ने बताया कि जिले के करीब 68 हजार वृद्धावस्था पेंशनधारकों को रक्षाबंधन से पूर्व नए वित्तीय वर्ष के तीन माह की पेंशन की धनराशि सभी के खातों में पहुंच जाएंगी।
विज्ञापन


निराश्रित महिला एंव दिव्यांगजनों के बैंक खातों में भेजी गई धनराशि
फिरोजाबाद। शासन की ओर से जिले की 38700 के करीब निराश्रित महिलाओं के साथ-साथ 11 हजार के करीब दिव्यांगजनों के बैंक खाते में पेंशन की प्रथम किश्त (तीन माह) की जारी कर दी है। धनराशि के पहुंचने के साथ दिव्यांगजन एवं निराश्रित महिलाएं अपने बैंक एकाउंट से पेंशन की धनराशि को निकाल सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें