फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: पेटीएम, गूगल पे, डेबिट कार्ड से हो सकेगा मेडिकल कॉलेज में भुगतान

Thu, 17 Aug 2023 10:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
फिरोजाबाद। मेडिकल कॉलेज में आने वाले मरीजों को फीस जमा करने के लिए अब घंटों इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इसके लिए शासन की ओर से मेडिकल कॉलेज में ऑनलाइन भुगतान की प्रक्रिया जल्द ही शुरु की जाएगी। इसके लिए अलग से काउंटर खोला गया है। जहां ऐटीएम, डेबिट कार्ड, फोन पे, गूगल पे आदि विभिन्न माध्यमों से ऑनलाइन भुगतान कर सकते हैं। मेडिकल कॉलेजों में वैसे तो अधिकांश सुविधाएं निशुल्क हैं। मगर, ईसीजी, हड्डी रोग विभाग में प्लास्टर, प्राइवेट वार्ड, माइनर और मेजर ऑपरेशन सहित कुछ सुविधाओं का मेडिकल कॉलेज में भुगतान लिया जाता है। शासन की ओर से निर्धारित फीस जमा करनी होती है। जिसके लिए काउंटर पर लंबी लाइन लगानी पड़ती थी। इससे मरीजों को इलाज व जांच में देरी होती थी। इन सबसे छुटकारा पाने के लिए मेडिकल कॉलेज में ऑनलाइन फीस जमा करने की प्रक्रिया आगामी सप्ताह से शुरु होने जा रही है। एचडीएफसी बैंक में इसका खाता खुलवाया गया है। यहां से क्यूआर कोड बैंक की ओर से जारी होगा। जो पेटीएम, गूगल पे, फोन पे सहित अन्य एप से भुगतान ले सकेगा। वहीं, पॉश मशीन की डिमांड भी बैंक से की गई है। जिसके माध्यम से डेबिट कार्ड से भी भुगतान किया जा सकेगा। यदि मरीज व तीमारदार के पास जेब में पैसे नहीं हैं, तो (एचआईएमएस) हॉस्पिटल इनफार्मेशन मैनेजमेंट सिस्टम के तहत ऑनलाइन पेमेंट कर सकता है।
विज्ञापन

- अब मरीजों को फीस जमा करने के लिए नहीं लगानी पड़ेगी लाइन

- एचआईएमएस के तहत मेडिकल कॉलेज में जल्द शुरु होगी यह सुविधा

इनसेट

ऑनलाइन कर सकते हैं भुगतान
ऑनलाइन फीस जमा करने के लिए अलग से काउंटर खोला जाएगा। जहां बार कोड चिपकाने के साथ ही गूगल पे, फोन पे, डेबिट कार्ड के जरिए पेमेंट किया जा सकेगा। यह सुविधा अगले सप्ताह से शुरु हो जाएगी। बैंक में खाता खुलने के साथ ही पॉश मशीन की डिमांड भी भेज दी है।
विज्ञापन

श्याम मोहन गुप्ता, सीएमएस, मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें