फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: सर्दी में रक्तचाप के बढ़े मरीज, नाक से आ रहा खून

Thu, 14 Dec 2023 12:39 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सर्दी का प्रकोप बढ़ते ही रक्तचाप के मरीज बढ़ने लगे हैं। दिसंबर में जिलेभर के सरकारी अस्पतालों में 980 नए मरीज चिह्नित किए गए हैं। इन दिनों ऐसे मरीजों की नाक से खून आने की समस्याएं अधिक बढ़ी हैं। बुधवार को मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में 1380 मरीज पहुंचे। मेडिकल कॉलेज के फिजिशियन डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि जीवन शैली में हो रहे बदलाव से रक्तचाप बढ़ रहा है। शारीरिक श्रम और व्यायाम में कमी से यह बीमारी अधिक बढ़ी है। उन्होंने बताया कि दिसंबर महीने में तापमान में उतार चढ़ाव आते ही रक्तचाप के मरीज बढ़े हैं।ऐसे मरीजों में नाक से खून आना, घबराहट होना, हाथ पैरों में झनझनाहट जैसे लक्षण आ रहे हैं। मरीजों को नियमित दवा खाने की सलाह दी जा रही है, क्योंकि ऐसे मरीजों में हृदयघात का खतरा अधिक रहता है। इसके अलावा सांस संबंधी मरीजों की संख्या भी बढ़ी है।
विज्ञापन

बुधवार को मेडिकल कॉलेज में मरीजों की भीड़ रही। नए पर्चों पर 1380 मरीज परामर्श लेने पहुंचे, इतने ही करीब पुराने पर्चों पर इलाज लेने आए।

ये बरतें सावधानी
-नमक का सेवन सीमित करें।
-संतुलित मात्रा में आहार का सेवन करें।
-पौटेशियम भरपूर मात्रा में लें।
-शराब व धूम्रपान से बचें।
-तनाव को कम करें।
-रक्तचाप की जांच करते रहें।
-मन को शांत रखने की कोशिश करें।
-नियमित रूप से व्यायाम करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें