रक्षाबंधन के मौके पर रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों में बैठने की दिखी आपाधापी। संवाद
- फोटो : रक्षाबंधन के मौके पर रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों में बैठने की दिखी आपाधापी। संवाद
फिरोजाबाद। रक्षाबंधन के त्योहारी सीजन के चलते फिरोजाबाद रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे ट्रेनों में चढ़ने के लिए दिनभर आपाधापी मची रही। विशेषकर कानपुर और फर्रुखाबाद रूट की पैसेंजर ट्रेनों के डिब्बों और गेटों पर भारी भीड़ देखने को मिली। भाई के घर जाने वाली बहनों को छोटे बच्चों और भारी सामान के साथ बोगियों में दाखिल होने के लिए काफी जद्दोजहद करनी पड़ी। स्थिति यह रही कि यात्री ट्रेनों के दरवाजों पर लटककर सफर करने को मजबूर हुए। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए जीआरपी और आरपीएफ की टीमें प्लेटफॉर्म पर पूरी तरह मुस्तैद रहीं। संवाद