शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। देवरिया जनपद के थाना रामपुर क्षेत्र के खाड़े छापर निवासी मोहम्मद रहीश शेख (55) अपने परिवार के साथ 15706 चंपारण हमसफर एक्सप्रेस के एस-9 कोच में यात्रा कर रहे थे। यात्रा के दौरान वह ट्रेन के गेट पर बैठा था। इसी दौरान किसी स्टेशन के प्लेटफॉर्म से उसके पैर टकरा गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रेन के शिकोहाबाद स्टेशन पहुंचने पर आरपीएफ ने तत्काल घायल यात्री को संयुक्त जिला चिकित्सालय पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। आरपीएफ इंस्पेक्टर आनंद कुमार ने बताया कि घायल यात्री मानसिक रूप से कमजोर प्रतीत हो रहा था। उसका आगरा में उपचार जारी है। संवाद