फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: स्टेशन पर ट्रेन से गिरकर यात्री की मौत

Mon, 15 Jul 2024 11:09 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। रेलवे स्टेशन पर गिरकर एक रेलयात्री गंभीर घायल हो गया। आरपीएफ उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रेलवे सुरक्षा बल के कंपनी कमांडर अमित चौधरी को सूचना मिली कि प्लेटफार्म नंबर पांच के पूर्वी साइड में एक युवक गंभीर अवस्था में पड़ा हुआ है। मौके पर एसआई मुकेश उपाध्याय टीम के साथ पहुंच गए। उन्होंने रेलवे डाॅक्टर रोहित चक को बुलाकर युवक का चेकअप कराया। खून अधिक बहने के कारण उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पास से पुलिस को मोबाइल, 680 रुपये और भरवारी से गाजियाबाद जाने के लिए जनरल डिब्बे की टिकट बरामद हुई। आरपीएफ ने मोबाइल में से नंबर निकालकर कॉल किया जो मृतक की साले की पत्नी रूबी का था। उनसे बात करने के बाद मृतक की शिनाख्त गंगासागर पुत्र बरखू सिंह निवासी रखतौली मंजनपुर थाना पछू जिला प्रयागराज के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें