फिरोजाबाद। वर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष अमोल यादव का कार्यकाल 13 जनवरी की मध्य रात को 12 बजे के बाद समाप्त हो जाएगा। जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप उर्फ छोटू को हटाने के बाद अमोल यादव जिला पंचायत अध्यक्ष बने थे। 21 मार्च 2018 को उन्होंने जिला पंचायत अध्यक्ष पद की शपथ ली थी। इस संबंध में पंचायती विभाग के सचिव मनोज कुमार सिंह द्वारा इस आशय का पत्र संबंधित जिलाधिकारियों को भेजा गया है। जिला पंचायत अध्यक्ष अमोल यादव ने कहा कि सभी के सहयोग और मदद से उन्होंने जिला पंचायत के माध्यम से विकास कार्य कराए। जितने भी दिन वह इस पद पर रहे सभी सदस्यों की मदद से विकास योजनाओं को गति देने की कोशिश की।