टूंडला के खंड विकास कार्यालय पर प्रदर्शन करते पचायत सचिव
टूंडला। ब्लॉक के पंचायत सहायकों ने लखनऊ के ईको गार्डन में मानदेय बढ़ाने को लेकर चल रहे आंदोलन का समर्थन करते हुए खंड विकास कार्यालय पर कार्य बहिष्कार किया और नारेबाजी करते हुए बीडीओ राजीव कुमार गौतम को ज्ञापन सौंपा। पंचायत सहायकों ने मानदेय बढ़ाकर 30 हजार रुपये करने, संविदा समाप्त कर स्थाई नौकरी देने, डीबीटी के माध्यम से वेतन भेजने और महिला पंचायत सहायकों को मातृत्व अवकाश देने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में हुरेंद्र सिंह, मनोज कुमार, अजय कुमार, समीना, प्रशांत, ज्योति, वीपी सिंह, साधना कुमारी, दीपिका, मुकेश कुमार, जीतेश पौनियां, शोभा, वंदना, तुलसी कुमारी, आलोक, सानिया, टीटू चौधरी, शिवानी, नीरज चौधरी और प्रियंका उपस्थित रहे। संवाद