फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: पालीवाल समाज ने मेधावियों-वृद्धजनों का किया सम्मान

Fri, 26 Dec 2025 02:01 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
शिकोहाबादफोटो-204-पालीवाल समाज के मेधावियों को पुरस्कृत करते अतिथि। स्रोत विद्यालय
विज्ञापन
शिकोहाबाद। पालीवाल ब्राह्मण सेवा समिति ने पाली इंटर कालेज में वार्षिकोत्सव मनाया। कार्यक्रम में समाज के महिला, पुरुष वर्ग की म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता हुई। इसके साथ ही 2024 के मेधावी छात्र छात्राओं में कार्तिक कुमार इंटरमीडिएट, अनन्या पालीवाल, आर्यन, कार्तिक पालीवाल एमएससी को सम्मान दिया। वृद्धजनों में धर्मेंद्र कुमार, प्रेमलता पालीवाल को सम्मानित किया गया। वार्षिक उत्सव प्रतियोगिता में कंचा दौड़ में अनुश्री, ताश के महिला वर्ग में सुमन प्रथम, चित्रा द्वितीय रही। कुर्सी दौड़ महिला वर्ग में प्रथम संध्या, द्वितीय रीना, तृतीय अनीता रही, पुरुष वर्ग में राकेश पालीवाल प्रथम, ऋषभ द्वितीय, अंकित तृतीय स्थान पर रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. एसपी पालीवाल ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व चेयरमैन राजीव पालीवाल कुक्कू, विशिष्ठ अतिथि अवधेश पालीवाल के अलावा समिति अध्यक्ष राजकुमार पालीवाल, सचिव रवीश पालीवाल, प्रवेंद्र कुमार मुद्गल, संरक्षक अरविंद पालीवाल, प्रभाकर पालीवाल पाढम, गिरीश चंद्र, डॉ. सत्य प्रकाश पालीवाल, सीमा पालीवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें