पचोखरा (फिरोजाबाद)। होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पचोखरा पुलिस ने सोमवार को 13 संदिग्धों को शांतिभंग की आशंका में पाबंद किया। इंस्पेक्टर अमित तोमर ने बताया कि पुलिस ने संभावित विवादों और पुराने रिकॉर्ड को देखते हुए कार्रवाई करते हुए गढ़ी निर्भय, दितरई, गढ़ी घिरौली और नगला महादेव के कुल 13 व्यक्तियों को हिरासत में लेकर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उन्हें शांति व्यवस्था बनाए रखने की शर्तों पर पाबंद किया गया। होली को देखते हुए संवेदनशील स्थानों पर गश्त और निगरानी बढ़ा दी गई है। स्पष्ट चेतावनी है कि यदि किसी ने भी त्योहार की आड़ में शांति व्यवस्था भंग करने या हुड़दंग करने की कोशिश की, तो उसके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संवाद