फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: छात्रा के नहर में कूदने की सूचना पर पीएसी गोताखोर तलाशने में जुटे

Tue, 25 Jul 2023 11:20 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
शिकोहाबाद (मक्खनपुर)। एक छात्रा के नहर में कूदने की सूचना पर मौके पर पहुंची थाना मक्खनपुर पुलिस। मंगलवार को पीएसी गोताखोर की टीम सूबेदार कमल सिंह के नेतृत्व में स्टीमर नहर में उतारकर पूरे दिन स्टेशन नहर पुल से आमौर भांडरी पुल तक छात्रा की तालश करती रही, लेकिन देर शाम तक कोई सफलता नहीं मिली। मामला थाना मक्खनपुर के गांव गागई निवासी एक कक्षा 11 की छात्रा से जुड़ा है। बताया जाता है कि छात्रा सोमवार को अस्पताल में दवा लेने के लिए घर से निकली थी। लेकिन शाम तक घर नहीं पहुंची तो परिजन ने उसकी तलाश करना शुरू कर दी। जब छात्रा का पता नहीं लगा तो परिजन थाना मक्खनपुर में गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कराया। बताया जाता है कि भूड़ा नहर पुल में छात्रा को नहर में कूदते देख किसी परिचित ने उसके पिता को फोन पर सूचना दी कि तुम्हारी बेटी नहर में कूद गई है। इसके बाद परिजन नहर पर पहुंचे और थाना मक्खनपुर को घटना की जानकारी दी। मक्खनपुर थानाध्यक्ष शिवभान सिंह राजावत ने बताया कि परिजनों की सूचना पर उन्होंने पीएसी गोताखोरों को बुला कर तलाश कराई जा रही है। परिजन की तहरीर पर सोमवार रात को अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। परिजन की आशंका पर नहर में भी उसकी तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें