फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: नगर पंचायत मक्खनपुर को नगर निगम में शामिल किए जाने का विरोध

Sat, 24 Aug 2024 12:05 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मक्खनपुर (फिरोजाबाद)। मक्खनपुर नगर पंचायत बोर्ड की चेयरमैन गीता देवी दिवाकर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में नगर पंचायत को नगर निगम में शामिल होने का सभासदों ने विरोध किया। साधन सहकारी समिति को दूसरे स्थान पर भूमि देने के प्रस्ताव को हरी झंडी प्रदान की गई। इसके साथ नाली खड़ंजा निर्माण के प्रस्ताव तैयार कराए गए।
विज्ञापन

मक्खनपुर नगर पंचायत बोर्ड की बैठक शुक्रवार को दोपहर 12 बजे से आयोजित होनी थी। कुछ सभासदों के द्वारा पहले विरोध किया जा रहा था, लेकिन बाद में सभी बैठक में आने को सहमत हो गए। बोर्ड की बैठक चेयरमैन गीता देवी दिवाकर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें सभासदों ने मक्खनपुर नगर पंचायत को फिरोेजाबाद नगर निगम में शामिल किए जाने का विरोध किया। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत अपने आप में अलग संस्था है। उन्होंने इस विरोध को सीधे शासन को भेजा जाए। इसके साथ साधन सहकारी समिति की भूमि को एवं में दूसरी भूमि दिए जाने के प्रस्ताव पास किया गया।
बैठक में नगर पंचायत में कराए जाने वाले विकास कार्यों संबंधी प्रस्तावों को हरी झंडी प्रदान की गई। ईओ आशुतोष त्रिपाठी ने इन प्रस्तावों को शासन को भेजने का भरोसा दिया। जेई राजेश कुमार के अलावा सभासद विजय लक्ष्मी पिप्पल, प्रमोद कुमार, टीटू, मीरा देवी, गंगा मोहन, रतन सिंह बघेल, प्रेम सिंह लोधी, राहुल बघेल, अंजली चौहान, राजीव कुमार, सुहैलकांत, सुषमा यादव सहित सभी सभासद मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें