फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: सिर्फ डायलिसिस सुविधा फ्री, इंजेक्शन खरीद रहे मरीज

Sat, 21 Oct 2023 12:17 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। स्वशासी मेडिकल कॉलेज में निशुल्क डायलिसिस की सुविधा तो है, लेकिन हर डायलिसिस में लगने वाला इंजेक्शन मरीजों को बाहर से खरीदना पड़ता है। जबकि एक इंजेक्शन की कीमत बाजार में 400 से 800 रुपये है। ऐसे में डायलिसिस की निशुल्क सुविधा के बाद भी मरीज को तीन से पांच हजार रुपये का हर माह खर्चा उठाना पड़ता है। फ्री सुविधा के बाद भी मरीज इंजेक्शन खरीदने में कर्जदार हो रहे हैं।जनपद में गुर्दा रोगियों की संख्या बढ़ती जा रही है। हर माह 1500 से 1600 डायलिसिस होती हैं। जनपद के मेडिकल कॉलेज में निशुल्क डायलिसिस के दावे तो किए जाते हैं। लेकिन डायलिसिस कराने में मरीजों की जेब ढीली हो रही है। दरअसल, डायलिसिस में प्रयोग किए जाने वाला एरिथ्रोपोइटिन इंजेक्शन मरीजों को हर बार बाजार से खरीदना पड़ता है। एक इंजेक्शन की कीमत बाजार में अलग-अलग डोज के हिसाब से 400 से 800 रुपये तक है।
विज्ञापन

ज्यादातर मरीजों की माह में आठ बार तक डायलिसिस हो रही है। ऐसे में मरीजों को हर बार खून बढ़ाने के लिए यह इंजेक्शन प्रयोग किए जाता है। शासन से इस इंजेक्शन की सप्लाई न होने के कारण मरीजों को तीन से पांच हजार रुपये तक का खर्चा उठाना पड़ता है।


इसलिए प्रयोग किया जाता है इंजेक्शन
अस्थि मज्जा (हड्डियों के भीतर के ऊतक जो लाल रक्त कोशिकाएं निर्मित करते हैं) को अधिक संख्या में लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में मदद करता है। एपोईटिन अल्फ़ा, ह्यूमन ग्लाइकोप्रोटीन हरमों के एक समान प्रकार से संबंध रखता है जिसे एरिथ्रोपोइटिन कहा जाता है। एपोईटिन अल्फ़ा, लाल रक्त कोशिका के उत्पादन को उत्तेजित करता है।
विज्ञापन


-पति की सप्ताह में दो बार डायलिसिस होती है। हर बार इंजेक्शन खरीदकर लाना पड़ता है। निशुल्क डायलिसिस के साथ यह इंजेक्शन फ्री मिले तो इसका लाभ दिया जाएगा।
रौनक, शिकोहाबाद
-चार साल से पति की डायलिसिस हो रही है। सप्ताह में दो बार डायलिसिस कराने आते हैं। खून बढ़ाने का इंजेक्शन में ही लाखों रुपये खर्च हो गए। निशुल्क योजना के बाद भी पांच से छह हजार रुपये डायलिसिस में खर्च हो जाते हैं।
हिना, घिरोर मैनपुरी

-एक साल से पति की डायलिसिस हो रही है। सप्ताह में दो बार डायलिसिस कराने आते हैं तो 600 रुपये का एक इंजेक्शन हर बार साथ लाते हैं। यहां इंजेक्शन की सप्लाई नहीं होती, ऐसा स्टाफ कहता है।
मंजू देवी, शिकोहाबाद

-दो साल से डायलिसिस करा रहे हैं। वैसे तो डायलिसिस की फ्री सुविधा है, लेकिन इंजेक्शन में ही मरीज कर्जदार हो जाता है।
अफसाना, आसफाबाद

डायलिसिस सुविधा हमारे यहां फ्री है। लेकिन एरिथ्रोपोइटिन इंजेक्शन की सप्लाई हमारे यहां नहीं आती है। ऐसे में मरीजों को यह खरीदकर लाना पड़ता है। यह इंजेक्शन रक्त बनाने के कार्य आता है। चिकित्सक के पर्चे पर लिखी आवश्यकतानुसार ही इसका प्रयोग करते हैं।
विज्ञापन

प्रवेश तोमर, मैनेजर डायलिसिस यूनिट
-
कितने लोग करा रहे हर माह डायलिसिस
जुलाई- 1542
अगस्त- 1616
सितंबर-1545
अक्तूबर- 650 बुधवार तक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें