फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: इंस्पायर अवार्ड योजना में सिर्फ 2900 आवेदन

Tue, 01 Oct 2024 01:22 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए शासन ने छात्र-छात्राओं को एक और मौका दिया है। इंस्पायर अवार्ड मानक योजना में जनपद के स्कूलों से छह हजार छात्र-छात्राओं का नामांकन कराने का लक्ष्य रखा गया है। इसके सापेक्ष अभी सिर्फ 2900 ही आवेदन हो सके हैं। आवेदनों की संख्या कम देखते हुए शासन ने अंतिम तिथि 15 अक्तूबर तक बढ़ा दी गई है।विज्ञान के प्रति रुचि पैदा करने के लिए इंस्पायर अवार्ड के लिए प्रक्रिया जुलाई में शुरू हुई थी, जो 15 सितंबर तक चलनी थी। आवेदनों की संख्या काफी कम होने से इसकी अंतिम तिथि को बढ़ा दिया गया है। इसके बावजूद जिले में लक्ष्य के सापेक्ष कम आवेदन हुए हैं। इसको लेकर स्कूल शिक्षा की महानिदेशक ने नाराजगी भी जताई है। डीआईओएस व बीएसए को लक्ष्य के सापेक्ष आवेदन करवाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन




छह से 10वीं के छात्र कर सकते हैं आवेदन
जिले में संचालित 6वीं से 10वीं तक के विद्यालयों के बच्चों से मौलिक विचारों और रोजमर्रा की समस्याओं को सुलझाने वाले आइडिया लिए जाने हैं, जिन बच्चों का आइडिया चयनित होगा। उसे 10 हजार रुपये दिए जाएंगे। प्रत्येक स्कूल से पांच-पांच आवेदन कराए जा रहे हैं।



-इंस्पायर अवार्ड योजना की तिथि 15 अक्तूबर तक बढ़ गई है। 2900 आवेदन हो चुके हैं। मंडल में आगरा प्रथम, फिरोजाबाद दूसरे स्थान पर है। छात्रों के लिए यह महत्वपूर्ण योजना है, जिसमें उनका आवेदन कराया जाना जरूरी है। इससे विज्ञान के क्षेत्र में बच्चे आगे बढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अश्वनी जैन, जिला नोडल इंस्पायर अवार्ड योजना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें