चोरी की बाइक और तमंचा सहित एक को पकड़ा
जसराना। थाना जसराना पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक के पास से पुलिस को चोरी की एक बाइक एवं तमंचा बरामद किया है।
थाना जसराना के प्रभारी सचिन कुमार अपनी टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे तभी एक युवक बाइक पर आता दिखाई दिया। रोका तो बाइक को भगाने का प्रयास किया। पुलिस ने युवक को रोककर तलाशी ली तो युवक के पास से तमंचा और कारतूस मिले। बाइक भी चोरी की मिली। पुलिस ने युवक को न्यायालय के निर्देश पर जेल भेजा है। संवाद