शिकोहाबाद। जिला आबकारी अधिकारी ने टीम के साथ प्रतापपुर रोड स्थित न्यू गिहार कॉलोनी में कार्रवाई की। इस दौरान 30 लीटर कच्ची शराब और 100 लीटर लहन के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। लहन को पुलिस ने नाली में फिंकवाकर नष्ट करा दिया। इस दौरान एक आरोपी अभिषेक निवासी गिहार कॉलोनी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। इस दौरान क्षेत्रीय आबकारी अधिकारी चेतना सिंह और जसराना आबकारी अधिकारी भूपेश और आबकारी विभाग की टीम मौजूद रही। इस संबंध में आबकारी अधिकारी चेतना सिंह ने बताया कि संयुक्त आबकारी आयुक्त आगरा जोन आगरा एवं उप आबकारी आयुक्त आगरा प्रभार के आदेश और जिलाधिकारी के निर्देश में यह कार्रवाई की गई है। पकड़े गए युवक के खिलाफ थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया गया है।