फिरोजाबाद। परिषदीय स्कूल में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले एक चोर को थाना दक्षिण पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा। चोरी की घटना गत 23 जुलाई की है। पकड़े गए चोर की निशान देही पर पुलिस ने चोरी का सामान भी बरामद किया। शुक्रवार की सुबह चेकिंग के दौरान थाना दक्षिण पुलिस ने एक संदिग्ध रिहान निवासी पुराना रसूलपुर को पकड़ा । पूछताछ के दौरान पकड़े गए अभियुक्त रिहान उर्फ बब्बू ने गत 23 जुलाई को पैमेश्वर गेट स्थित परिषदीय स्कूल से चोरी की घटना को अंजाम दिए जाने की बात स्वीकार की। पकड़े अभियुक्त की निशानदेही पर पुलिस ने लोहे के पाइप के अलावा हजारों की कीमत का लोहे का अन्य सामान बरामद किया। पुलिस ने कार्रवाई के बाद उसे जेल भेजा है।