फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: वृद्ध की मौत, परिजन ने लगाया विपक्षियों पर आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

सिरसागंज। नगला खंगर क्षेत्र के गांव खोरई आजनौरा निवासी वृद्ध की घर पर तबीयत बिगड़ने के बाद रविवार रात को मौत हो गई। परिजन ने गांव में ही रहने वाले विपक्षियों पर धमकाने का आरोप लगाया है।
60 वर्षीय बारेलाल की रविवार देर शाम घर पर हालत बिगड़ गई। परिजन उन्हें डाक्टर के पास ले जाने की तैयारी कर रहे थे, इस बीच उनकी मौत हो गई। पुत्र छोटे ने बताया कि उनका गांव में प्लाट है। 26 मई को उनके पिता नींव भरवा रहे थे। इस बीच गांव के दूसरे लोग प्लाट को अपना बताते हुए विरोध करने लगे। उन्होंने जान से मारने की धमकी भी दी थी। तब से उनके पिता परेशान चल रहे थे। इसी से उनकी मौत हुई। बेटे ने गांव के तीन लोगों पर धमकी देने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगला खंगर पुलिस मौके पर पहुंची। इंस्पेक्टर विनय कुमार मिश्रा ने बताया कि वृद्ध की मौत बीमारी से होने की आशंका है। वह टीबी से पीड़ित थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के सही कारण का पता चलेगा। कोई शिकायती पत्र नहीं मिला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें