फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुले मैनहोल ने ली वृद्ध की जान

Sat, 04 Apr 2015 11:35 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
 हिमायूंपुर स्थित मैनहोल में गिरे एक वृद्ध की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव पीएम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

लाइनपार क्षेत्र के गांव नगला गिरधारी निवासी रघुवीर सिंह (60) पुत्र गुर्जन सिंह साइकिल द्वारा शनिवार शाम करीब पांच बजे बाजार से घर जा रहे थे। वह हिमायूंपुर पुलिया के समीप पहुंचे थे, तभी साइकिल का संतुलन खराब होने पर वह खुले पड़े मैनहोल में गिर गए। वृद्ध को वहां मौजूद लोगाें ने किसी तरह से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस वृद्ध को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आई। यहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित करते हुए शव को पीएम हाउस में रखवा दिया। उधर वृद्ध के घर न पहुंचने पर परिवारीजन खोजबीन करते हुए जिला अस्पताल आ गए। शव देखते ही उनमें कोहराम मच गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें