फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: जिले में 1368 मृतकों के खातों में जा रही थी वृद्धा पेंशन

Fri, 28 Jul 2023 11:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। जिले में एक दो नहीं बल्कि 1368 मृतकों के खाते में आ रही थी वृद्धावस्था पेंशन। विभाग भी लगातार मृतकों के खाते में वृद्धावस्था पेंशन की धनराशि भेज रहा है। पेंशन पाने वाले वृद्धजनों की मौत हो जाने के बाद भी परिजनों के द्वारा ग्राम प्रधान अथवा पंचायत सचिव को सूचना नहीं दी गई। विभाग ने नए वित्तीय वर्ष में किश्त जारी करने से पूर्व सत्यापन कराया तो यह हकीकत सामने आ गई। विभाग अब इन नामों को हटाने में जुटा है। बेसहारा बुजुर्गों की जीविका संचालन के लिए एक हजार रुपया प्रतिमाह वृद्धावस्था पेंशन के रूप में समाज कल्याण विभाग के द्वारा दी जाती है। इस पेंशन को तीन से चार किश्तों में आवंटन किया जाता है। नए वित्तीय वर्ष 2023-24 की पहली किश्त जारी करने से पूर्व विभाग ने सभी लाभार्थियों का सत्यापन कराने का निर्णय लिया। शहरी क्षेत्र नगर निगम, नगर पालिका एवं नगर पंचायतों में इसका सत्यापन नगर निकाय के कर्मचारियों के माध्यम से किया जाता है। वहीं ग्रामीण अंचल में सत्यापन का काम ब्लाॅक के स्टाफ प्रधान, सचिवों के माध्यम से कराते हैं। विभाग ने नौ ब्लाॅकों तथा छह निकायों से करीब 50 हजार लाभार्थी का सत्यापन कराया। इसमें 1368 ऐसे लाभार्थी मिले जिनकी मौत हो गई है। इसमें टूंडला नगर पालिका में 13, शिकोहाबाद में 12, जसराना एवं फरिहा नगर पंचायत में 6 है। सभी नौ ब्लाॅकों की रिपोर्ट को यदि मिला दें तो यह संख्या 1368 हो जाती है। फिरोजाबाद नगर निगम में करीब 16 हजार से अधिक बुजुर्गों को वृद्धावस्था पेंशन मिल रही है। यहां की रिपोर्ट आने के बाद यह संख्या बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन



एक आंकड़ा एक नजर में...
-जिले में 68615 को मिल रही थी वृद्धावस्था पेंशन
-नौ ब्लाॅकों एवं छह निकायों में 50 हजार का हुआ सत्यापन
-घर-घर सत्यापन के दौरान 1368 मृतक पाए गए लाभार्थी



-वृद्धावस्था पेंशन के सत्यापन का काम जिले में तेजी से चल रहा है। ग्रामीण अंचल एवं छह निकायों की रिपोर्ट लगभग आ गई है। मृतकों के नाम सूची से हटाने का काम किया जा रहा है। नगर निगम की सूची आने का साथ डाटा फाइनल करके शासन को भेज देंगे। ताकि पेंशन की किश्त जारी हो सके।
विज्ञापन

कृष्ण मोहन सिंह -प्रभारी जिला समाज कल्याण अधिकारी फिरोजाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें