फिरोजाबाद। सरकारी कर्मचारी सहित 11 लोगों के कोरोना संक्रमण होने के बाद पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ। इसको लेकर नगर निगम की टीम द्वारा जिला मुख्यालय, विकास भवन, एसएसपी आफिस के साथ अन्य आफिसों को सैनिटाइज करने के साथ ही अधिकारियों व कर्मचारियों के आवासों को भी पूरी तरह से सैनिटाइज किया गया। इससे कोरोना के वायरस को फैलने से रोका जा सके। इसके साथ ही नगर निगम की टीम द्वारा हॉटस्पॉट वाले क्षेत्र राहीनगर, रसूलपुर, दुर्गेशनगर, मोती मस्जिद, हुसैनी मोहल्ला सहित अन्य क्षेत्रों को पूरी तरह से सैनिटाइज किया गया। इसके अतिरिक्त सुभाष तिराहा से लेकर गांधी पार्क चौराहा, आगरा गेट, छिंगामल बाग, सैंट्रल चौराहा, गंज चौराहा, सदर बाजार, घंटाघर, छोटा चौराहा, इमामबाड़ा, नालबंद, नया व पुराना रसूलपुर के साथ रसूलपुर थाने तक का क्षेत्र पूरी तरह से सैनिटाइजर किया गया। वहीं आसफाबाद से लेकर जाटवपुरी तक दोनों ओर का सर्विस रोड, जाटवपुरी चौराहा से रामगढ़ थाने तक तथा आकाशवाणी रोड के साथ अन्य क्षेत्रों को पूरी तरह से सैनिटाइज किया गया। इससे बीमारी को फैलने से रोका जा सके।