फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: भाजपा नेत्री का आपत्तिजनक वीडियो वायरल

Mon, 31 Jul 2023 11:06 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
फिरोजाबाद। भाजपा नेत्री का सोमवार को आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वह एक जिम्मेदार पद पर हैं। वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा नेत्री ने पदाधिकारी के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

मामला कस्बे की भाजपा नेत्री से जुड़ा है। सोशल मीडिया पर वायरल भाजपा नेत्री का आपत्तिजनक वीडियो पुराना बताया जा रहा है। इस वीडियो वह पार्टी की एक पदाधिकारी के साथ आपत्तिजनक वीडियो एवं फोटो हैं। आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर सोमवार को वायरल होने के बाद तरह-तरह की चर्चाएं प्रारंभ हो गईं। इधर इसकी जानकारी जब भाजपा नेत्री को हुई तो उन्होंने इसे गंभीरता से लिया। उन्होंने उक्त पाार्टी के पदाधिकारी के खिलाफ थाना पुलिस को तहरीर दी है। भाजपा नेत्री ने यह आरोप लगाया है कि भाजपा पदाधिकारी ने उसके घर आकर नशीला पदार्थ खिलाकर इस तरह का वीडियो एवं फोटो बना लिए थे। वीडियो को बनाने के नाम पर ब्लैकमेल करके पैसे की डिमांड कर रहा था। पैसा नहीं देने पर उसने एडिट करके फोटो एवं वीडियो वायरल कर दिया है। पुलिस ने महिला नेत्री की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें