फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: मनरेगा में काम एक दिन भी नहीं, भुगतान 41 का

Mon, 04 Sep 2023 12:09 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। ग्राम पंचायत एटा के ग्रामीणों ने मनरेगा के नाम पर हो रहे फर्जीवाड़े की शिकायत डीएम से की है। ग्रामीणों का आरोप है कि बिना जांच कराए ही ग्राम प्रधान और सचिव रोजगार सेवक के माध्यम से वेतन निर्गत कर रहे हैं। एटा ग्राम पंचायत में एक भी दिन काम नहीं हुआ है और भुगतान 41 दिन कर दिया है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत एटा के लोकेंद्र सिंह व सौरभ कुमार ने डीएम को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि 20 जून 2021 से लेकर 30 अगस्त 2023 तक 50 से 60 हजार तक का काम 99 जाॅब कार्ड धारकों में से चुनिंदा को दे दिया है। 19 जाॅब कार्ड धारक ऐसे हैं, जिन्हें आज तक काम नहीं मिला। पत्र में बताया कि उन्होंने भूरे खां नाम से बनाए गए जाॅब कार्ड पर लगातार 41 दिन काम दिया गया है। शिकायतकर्ता ने काम के दौरान कराई गई वीडियोग्राफी को चेक करने और पूरे काम की जांच कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें