फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: 656 परिषदीय स्कूलों में बच्चों की 67 फीसदी भी उपस्थिति नहीं, नोटिस

Sun, 10 Dec 2023 12:09 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिले के 656 विद्यालय ऐसे हैं, जहां पर 67 फीसदी भी बच्चे नहीं पहुंच रहे हैं। इस बात का खुलासा मिडडे मील ग्रहण करने वाले बच्चों की उपस्थिति को लेकर मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर मांगी गई ऑनलाइन सूचना के आधार पर हुआ है। इस पर बीएसए ने नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों और प्रधानाध्यापकों को चेतावनी दी है कि यह स्थिति ठीक नहीं है। इसमें तत्काल प्रभाव से सुधार किया जाए।परिषदीय स्कूल भानपुरा में पंजीकृत 22 बच्चों में पूरे नवंबर माह में औसतन 50 प्रतिशत ही बच्चे प्रतिदिन स्कूल आए। अरांव के ग्यामई में पंजीकृत 46 में औसतन प्रतिदिन सिर्फ 23 बच्चे ही स्कूल पहुंचे हैं। एका के भरतपुर में पंजीकृत 42 में से बच्चों में औसतन उपस्थित 21 ही रही है। यह मामले महज बानगी है। जिले में में 66.73 प्रतिशत उपस्थिति है। इन स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति कम रहने पर महानिदेशक स्कूली शिक्षा ने नाराजगी जताते हुए उपस्थिति बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

ऐसे में लगातार निर्देशों के बावजूद व नया सवेरा समेत अन्य कोशिश के बावजूद स्कूल में छात्र उपस्थित नहीं बढ़ना एक बड़ा सवाल है। इसका जवाब किसी के पास नही है। दर्पण पोर्टल पर रैंकिंग प्रभावित होने व एमडीएम पोर्टल से उपस्थित रिपोर्ट मिलने के बाद 656 प्रधानाध्यापकों को नोटिस जारी कर सात दिन में उपस्थित में सुधार करते हुए जवाब देने को कहा गया है।
सुधार नहीं होने पर होगी कार्रवाई
परिषदीय स्कूल में कम से कम 75 प्रतिशत बच्चों की उपस्थित सुनिश्चित करने की दिशा में काम किया जा रहा है। कई स्कूलों में छात्र उपस्थित संख्या में सुधार हुआ है। दिसंबर माह में छात्र उपस्थिति संख्या सुधार न होने पर संबंधित स्टाफ के खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। साथ ही संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी का दायित्व निर्धारित करते हुए उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आशीष पांडेय, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें