फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: संदिग्ध परिस्थिति में कसा फंदा, मौत

Sat, 25 Nov 2023 12:02 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना रसूलपुर क्षेत्र के अंतर्गत एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा कस लिया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर थाना पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाई।
विज्ञापन

नेहा (22) पत्नी मुकेश कुमार मोहल्ला राठौर नगर थाना रसूलपुर की निवासी थीं। शुक्रवार को उसने संदिग्ध परिस्थिति में गले में फंदा कस लिया। इससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
एसओ रसूलपुर भगवंत सिंह के अनुसार मृतका का पति दिल्ली में किसी निजी फैक्टरी में काम करता है। महिला पति के साथ दिल्ली जाने की जिद कर रही थी। पति उसे छोड़ कर काम पर चला गया। क्षुब्ध होकर उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। इस मामले में अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें