फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: नहर में कूदे संविदाकर्मी का चौथे दिन भी सुराग नहीं

Fri, 24 Jul 2026 11:15 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। नगर पालिका शिकोहाबाद के मोहल्ला शंकरपुरी निवासी संविदा सफाईकर्मी दिनेश कुमार गत 21 जुलाई को पारिवारिक नाराजगी के कारण लापता हो गए थे। रेलवे स्टेशन के पास भूड़ा नहर के समीप उनकी टी-शर्ट मिलने पर उनके नहर में कूदने की आशंका जताई गई, जिसकी गुमशुदगी थाना शिकोहाबाद में दर्ज है। शुक्रवार को आगरा से आई पीएसी गोताखोरों की टीम ने नहर में गांव भांडरी तक तलाशी अभियान चलाया, लेकिन दिनेश का कोई सुराग नहीं मिला। इसी दौरान तकनीकी खराबी के कारण पीएसी टीम का स्टीमर खराब हो गया, जिससे सर्च ऑपरेशन बीच में ही रोकना पड़ा। इंस्पेक्टर अनुज कुमार ने बताया कि स्टीमर की खराबी के कारण फिलहाल अभियान थम गया है, जिसे शनिवार को पुनः शुरू किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें