फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: समाधान दिवस में नौ शिकायतें आई, निस्तारण एक भी नहीं

Tue, 02 Jan 2024 11:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। नगर निगम ने मंगलवार को आयोजित समाधान दिवस के दौरान नाली-खड़ंजा निर्माण एवं प्रकाश व्यवस्था ध्वस्त होने से जुड़ीं शिकायतें दर्ज कराई गईं। हालांकि दर्ज हुई कुल नौ शिकायतों में से एक भी निस्तारण नहीं हो सका। मौके पर शिकायतों और समस्याओं का निस्तारण नहीं होने के कारण फरियादी मायूस होकर लौटे।
विज्ञापन

संभव योजनांतर्गत नगर निगम के जीवाराम हॉल में समस्या व शिकायत निवारण दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान अलग-अलग वार्ड में कच्ची नाली व गलियों को पक्का कराने से जुड़ी कुल नौ शिकायतें दर्ज हुई। हालांकि मौके पर किसी भी शिकायत का निस्तारण नहीं हो सका। कई फरियादियों का आरोप था कि पूर्व में कई बार शिकायत दर्ज कराने के बाद भी शिकायतों का निस्तारण नहीं हुआ। इस दौरान कर निर्धारण अधिकारी व निर्माण विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें