फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर नाइटेंगल को किया याद

Fri, 12 May 2023 05:09 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर नाइटेंगल को किया याद
विज्ञापन

फिरोजाबाद। अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर फिरोजाबाद कॉलेज ऑफ नर्सिंग में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर नरेंद्र कुमार द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। विशिष्ट अतिथि स्वयंसेवक संघ मथुरा से आए जितेंद्र ने नर्स के महत्व को बताया। संस्था चेयरमैन डॉक्टर सुरेश चंद्र दक्ष ने 14 वर्षों के नर्सिंग शिक्षा संस्थान के कार्यकाल को विस्तार से बताया। डायरेक्टर डॉ. यशवर्धन दक्ष ने नर्सिंग की जननी फ्लोरेंस नाइटेंगल के जीवन परिचय से समस्त छात्र-छात्राओं और आगंतुकों को अवगत कराया और साथ ही उनके जैसी कार्यशैली को अपने जीवन में उतारने के लिए प्रोत्साहन दिया । प्राचार्य डॉ. दीपकांत चतुर्वेदी ने संस्थान द्वारा शिक्षा प्राप्त कर चुके छात्र-छात्राओं की उपलब्धियों को गिनाया। संचालन शिक्षक अरुण कुमार ने किया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें