फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad: पति लड़ रहा चुनाव, कर रहा था प्रचार, पता चला-पत्नी फंदे से झूल गई, दो महीने पहले हुई थी शादी

Sat, 29 Apr 2023 08:53 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरेजाबाद में एक युवक निकाय चुनाव में पार्षद का चुनाव लड़ रहा है। वह प्रतार के लिए निकला था। इसी बीच उसे जानकारी मिली कि उसकी पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। अभी दो महीने पहले ही शादी हुई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरेजाबाद में टूंडला थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर दो से चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी की नवविवाहिता पत्नी ने शनिवार की दोपहर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया है। मायका पक्ष ने दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतका की ढाई माह पूर्व ही शादी हुई थी।

पंखे से लटककर खुदकुशी कर ली

आगरा के थाना सदर बाजार, नौलक्खा निवासी पूनम की शादी नौ फरवरी 2023 को कच्चा टूंडला निवासी पूर्व सभासद आशू चौधरी के साथ हुई थी। आशू वर्तमान में वार्ड नंबर दो से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं। दोपहर करीब एक बजे पूनम ने कमरे पर लगे पंखे से दुपट्टे के सहारे फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली। 

पति कर रहा था चुनाव प्रचार

घटना के समय आशू वार्ड में चुनाव प्रचार कर रहा था। घर लौटने पर पत्नी को पंखे पर लटका देखा तो उसके होश उड़ गए। आनन-फानन में फंदे से उतार उसे अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजन से बात करके जानकारी ली। 

परिजन शव छोड़कर फरार हो गए

घटना के बाद परिजन शव को छोड़ मौके से फरार हो गए। सूचना पर आए पिता केदार सिंह ने मायका पक्ष के लोगों पर बेटी को दहेज के लिए परेशान करने व गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार का कहना है कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। अभी तक कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें