फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: प्रसव के बाद नवजात की मौत परिजन ने लगाया लापरवाही का आरोप

Sun, 05 Nov 2023 11:04 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र में प्रसव के दो घंटे बाद प्राइवेट अस्पताल में नवजात की मौत हो गई। मामले की जानकारी पर परिवार में चीख पुकार मच गई। परिजन ने प्रसव कराने वाले कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया।
विज्ञापन

थाना दक्षिण क्षेत्र के मोहल्ला हिमायूंपुर निवासी 24 वर्षीय प्रियंका प्रसव कराने के लिए दोपहर एक बजे जलेसर रोड स्थित प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराई गई। शाम सात बजे आपरेशन कर उसका प्रसव किया गया था। प्रियंका ने लड़के को जन्म दिया था। कुछ देर बाद नवजात की मौत हो गई। पति प्रदीप कुमार ने बताया कि उसने पत्नी को दोपहर में भर्ती कराया था। इसके बाद स्वास्थ्य कर्मियों ने उसे कई बार इंजेक्शन लगाए। दवाएं भी खिलाई गईं। इससे प्रसव न होने के बाद आपरेशन किया गया। स्वास्थ्य कर्मियों की लापरवाही से उसके शिशु की जान गई। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें