फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: एनडीआरएफ की टीम ने भूकंप के बाद मलबे में दबे लोगों को निकालने का किया अभ्यास

Fri, 10 Mar 2023 07:44 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
एनडीआरएफ की टीम ने भूकंप के बाद मलबे में दबे लोगों को निकालने का किया अभ्यास
विज्ञापन

-जिला मुख्यालय के करीब स्थित मुरारीलाल स्कूल में टीम ने किया प्रदर्शन
-डीएम-एसएसपी सहित पुलिस प्रशासन के अधिकारी इस दौरान रहे मौजूद
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। टर्की में आए भूकंप में मलबे में दबे लोगों को निकालने के बाद देश लौटी टीम ने शुक्रवार को फिरोजाबाद के जिला मुख्यालय के समीप मुरारीलाल स्कूल में भूकंप से बचाव का अभ्यास किया। टीम ने इस दौरान मलबे में दबे लोगों को कैसे निकाला जा सकता है और घायलों को अस्पताल कैसे भिजवाकर उनकी जान बचाई जा सकती है इसकी जानकारी दी। इस दौरान जिले के पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन

एनडीआरएफ (नेशनल डिजास्टर रेस्पांस फोर्स) की टीम कमांडर आशीष पांडेय के निर्देशन में बृहस्पतिवार को फिरोजाबाद आई। इस टीम ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय दबरई के समीप भूकंप यदि आ जाए और बिल्डिंग के नीचे दबे लोगों की जान कैसे बचाई जा सकती है इसका अभ्यास करके दिखाया। करीब 30 सदस्यीय टीम ने इस दौरान भूकंप आने के दौरान बिल्डिंग के नीचे दबे लोगों को किस तरह से पत्थरों को काटकर नीचे पहुंचकर रास्ता बनाया जा सकता है और अंदर फंसे लोगों को कैसे बचाया जा सकता है। इसके साथ घायलों को ऑक्सीजन देने के साथ ही उनको अस्पताल तक पहुंचाने की प्रक्रिया का भी दिखाया गया। कमांडर आशीष पांडेय ने बताया कि इस रिहर्सल का मुख्य उद्देश्य आमजन को जागरुक करने के साथ ही पुलिस एवं प्रशासन के अफसरों को इसकी जानकारी हो सकेगी। उन्होंने कहा कि खोजी कुत्तों के माध्यम से कहां लोग जीवत अंदर फंसे हो सकते हैं इसकी जानकारी करते हैं। उसके बाद टीम अपने ऑपरेशन में जुट जाती है। इस दौरान डीएम रवि रंजन,एसएसपी आशीष तिवारी, डीपीआरओ नीरज कुमार सिन्हा, नगर मजिस्ट्रेट मनोज कुमार सागर, एसडीएम सदर मनोज कुमार सिंह, एआरटीओ राजेश कर्दम, मनोज कुमार गर्ग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें