फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: यातायात संभालने सड़क पर उतरीं एनसीसी कैडेट्स

Wed, 14 Oct 2026 12:51 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सड़क पर उतर यातायात व्यवस्था संभालती एनसीसी कैडे्टस। स्त्रोत: पुलिस - फोटो : सड़क पर उतर यातायात व्यवस्था संभालती एनसीसी कैडे्टस। स्त्रोत: पुलिस
विज्ञापन
फिरोजाबाद। मिशन शक्ति फेज-06 के तहत एसएसपी आदित्य लांग्हे के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी यातायात के नेतृत्व में यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान दाऊ दयाल इंटर कॉलेज की एनसीसी गर्ल्स कैडेट्स ने पुलिसकर्मियों के साथ जैन मंदिर चौराहे और विवेकानंद चौराहे पर यातायात व्यवस्था संभालते हुए सुचारु संचालन में सहयोग किया। इसके बाद रेलवे स्टेशन रोड पर जागरूकता रैली निकालकर नागरिकों को यातायात नियमों का पालन करने, वाहन चलाते समय सावधानी बरतने और सड़क सुरक्षा के प्रति सजग रहने का संदेश दिया गया। इस अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के साथ-साथ महिलाओं और बालिकाओं में सार्वजनिक गतिविधियों के जरिए आत्मविश्वास और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें