फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: नवरात्र से आई बाजार में बहार, सहालग की खरीदारी शुरू

Mon, 07 Oct 2024 12:34 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। पितृपक्ष में 15 दिन तक मंदी झेल रहे बाजार नवरात्र में खिलखिला उठा है। सराफा, गारमेंट, इलेक्ट्राॅनिक और ऑटोमोबाइल सेक्टर मे ग्राहकों की भीड़ दिख रही है। लोगों ने सहालग की खरीदारी भी शुरु हो गई है। रविवार को बाजारों में भीड़ नजर आई। अब दिवाली तक व्यापारियों को अच्छे कारोबार की उम्मीद है।
विज्ञापन

पिछले दो माह से सहालग बंद होने और 15 दिन पूर्व पितृपक्ष शुरू होने के चलते बाजार में मंदी छाई थी। स्थिति यह थी कि मुख्य बाजारों में कई दुकानों की बिक्री की शुरुआत भी नहीं हो रही थी। नवरात्र शुरू हुए तो लोगों ने खरीदारी शुरु कर दी। वाहन शोरूम, इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद, मोबाइल की दुकानों पर ग्राहकों की ज्यादा भीड़ रही। दुकानदारों ने त्योहार को देखते हुए ऑफर देना शुरु कर दिया है। लोगों ने सहालग और दिवाली के लिए बुकिंग कराना शुरु कर दिया है। वहीं, शादी के लिए लोग चढ़ावा खरीदने के लिए लोग बाजार में जा रहे हैं। इसके साथ ही एंगेजमेंट के कार्यक्रम भी शुरू हो गए हैं। इसके कारण साड़ी और गारमेंट की दुकानों पर बंपर बिक्री हो रही है।





नए-नए डिजाइन के आए आभूषण

पितृपक्ष के 15 दिनों तक सराफा बाजार में मंदी रही। नवरात्र में लोगों ने खरीदारी शुरु कर दी है। सहालग के लिए ऑर्डर देना शुरु कर दिया है। नवरात्र, दिवाली व सहालग के चलते बाजार में नए-नए डिजाइन के आभूषण आए हैं। लोग करवाचौथ, शादी समारोह और धनतेरस के लिए बुकिंग कराने आ रहे हैं। - विराट जैन, सराफा व्यापारी
विज्ञापन






ऑटोमोबाइल सेक्टर कारोबार में भी उछाल
पितृपक्ष में तो वाहन की बिक्री पूरी बंद हो गई थी। नवरात्र आते ही लोगों ने वाहन की खरीदारी शुरु कर दी है। नवरात्र शुरु होते ही काफी लोगों ने दोपहिया वाहन की बुकिंग व डिलीवरी ली। नवरात्र में लोग दोपहिया, चारपहिया वाहन खरीद रहे हैं। ऑटो सेक्टर में बंपर बिक्री को देखते हुए पर्याप्त स्टॉक मंगा लिया है। - मनोज शर्मा, व्यापारी







- पितृपक्ष में बाजार मंदा था। दुकान का खर्चा निकालना भी मुश्किल हो गया था। अब बाजार में ग्राहक दिख रहे हैं। दिवाली तक कारोबार अब अच्छा चलेगा। कई कंपनियों ने मॉडल भी उतारे हैं। फाइनेंस की सुविधा भी मोबाइलों पर दी जा रही है। - सुनील कुमार, मोबाइल फोन विक्रेता
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें