टूंडला। एटारोड स्थित निहाल सिंह पुलिया के निकट जा रही 33 हजार विद्युत लाइन की चपेट में एक मादा मोर आ गया। तेज आवाज के साथ नीचे गिरे मोर को लोगों ने दौड़कर मालिस करते हुए बचाने का प्रयास किया, किंतु कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। क्षेत्रीय ग्रामीणों ने मोर के शव का विधि विधान से अंतिम संस्कार करा दिया।