नंदपुर-खैरगढ़ बंबा सूखा। संवाद
- फोटो : नंदपुर-खैरगढ़ बंबा सूखा। संवाद
खैरगढ़। क्षेत्र में नहरों में पानी न आने से किसान मायूस हैं। नंदपुर झील से हाथवंत होकर खैरगढ़ और ग्राम साथी तक जाने वाले बंबा में पिछले एक पखवाड़े से पानी नहीं पहुंचा है, जिसके चलते गेहूं, सरसों और आलू जैसी नकदी फसलों की सिंचाई ठप पड़ी है। किसान सुरेश चंद, अल्केश कुमार, बृजेश कुमार, रमेश चंद्र, मनोहर लाल, राजकुमार, सुरेंद्र कुमार और रामसेवक आदि ने बताया कि नंदपुर झील से निकलने वाला यह बंबा हाथवंत, कनवारा, निकाऊ, द्वारकापुर, कलूपुरा और खैरगढ़ जैसे दर्जनों गांवों की प्यास बुझाता है। वर्तमान में फसलों को पानी की सख्त जरूरत है, लेकिन बंबा सूखा होने के कारण खेतों में दरारें पड़ने लगी हैं। यदि जल्द ही पानी नहीं छोड़ा गया, तो पैदावार पर इसका भारी असर पड़ेगा। प्रशासन से मांग है कि हाथवंत होकर गुजरने वाले इस बंबा में तत्काल पानी छोड़ा जाए।