फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाह री यूपी पुलिस: डेढ़ वर्ष पहले हो गई मौत, वो भी बिगाड़ सकते हैं माहौल, मिनी गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई

Mon, 22 Apr 2024 08:08 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

पुलिस की लापरवाही सामने आई है। पुलिस ने दुनिया छोड़ गए लोगों के खिलाफ भी मिनी गुंडा एक्ट की कार्रवाई कर दी।
विज्ञापन
up police - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में मक्खनपुर थाना पुलिस ने अपराधी किस्म के 129 लोगों पर मिनी गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की है। पुलिस के कारनामे में जो लोग अब इस संसार में नहीं हैं, उनके खिलाफ भी कार्रवाई कर दी गई।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव एवं लोकशांति व्यवस्था के मद्देनजर थाना मक्खनपुर पुलिस ने रविवार को बड़ी कार्रवाई की। थाना पुलिस ने विभिन्न आपराधिक घटनाओं में शामिल 129 अपराधियों व वांछितों के खिलाफ मिनी गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

मिनी गुंडा एक्ट की सूची में शामिल सभी को नोटिस जारी भी जारी किए हैं। नोटिस को बाकायदा घरों पर जाकर तामील करायाया जा रहा है। मिनी गुंडा एक्ट की सूची में सर्वाधिक नाम अंगदपुर और नगला तुरकिया निवासी हैं। हालांकि पुलिस द्वारा तैयार की गई सूची में कई प्रकार की गड़बडी भी सामने आ रही हैं।
विज्ञापन


पुलिस द्वारा गुंडा एक्ट की सूची में शामिल किए अखिलेश पुत्र देवीराम निवासी अंगदपुर की बीते डेढ़ साल पहले मौत हो चुकी है। अंगदपुर प्रधान प्रतिनिधि पंजाबी ने इसकी पुष्टि की। जबकि एसओ मक्खनपुर सूची की दबारा जांच करा ली जाएगी।। अगर कोई त्रुटि है तो संशोधित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें