फिरोजाबाद। स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 में शहर को नंबर बन बनाने के नगर निगम द्वारा सोमवार से शहर में नुक्कड़ नाटकों का आयोजन कराया जाएगा। इसके लिए आगरा से कलाकारों को बुलाया गया है। जो नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के बारे में जागरुक कर स्वच्छता का महत्व बताएंगे। साथ ही स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 में जोड़ने के लिए टोल फ्री नंबर 1969 पर वोटिंग करने के लिए प्रेरित करेंगे। चार जनवरी से शुरु हुआ स्वच्छता सर्वेक्षण 31 जनवरी को समाप्त हो जाएगा। यह जानकारी नगर निगम के मुख्य खाद्य निरीक्षण स्वदेश यादव ने दी। अभी तक लगभग 23 हजार लोगों ने स्वच्छता सर्वेक्षण में भाग लेकर वोटिंग की है। संवाद