फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: डीजे बजाने पर विवाद, मारपीट

Fri, 03 Feb 2023 04:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
डीजे बजाने पर विवाद, मारपीट
विज्ञापन

- पुलिस ने कर दी पीड़ित के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई, दूसरे पक्ष ने भी दर्ज कराया मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
जसराना। थाना जसराना के गांव भादऊ में डीजे बंद करने की कहने पर दो पक्षों में विवाद के बाद मारपीट हो गई। मारपीट की घटना के बाद कार्रवाई न होने पर एक पक्ष ने पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई तो मामला दर्ज हो गया। वहीं पुलिस ने दूसरे पक्ष का भी मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

थाना जसराना क्षेत्र के गांव भादऊ निवासी बॉबी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में कहा है 29 जनवरी की शाम उसकी पत्नी भैंस का दूध निकाल रही थी। वहीं पास में ही रज्जन खां के घर में डीजे बजने के कारण भैंस को परेशानी हो रही थी। डीजे बंद करने की कहने पर विवाद एवं गाली गलौज हो गई। बाद में गांव के उदयवीर सिंह, रज्जन खां, अलाउद्दीन, यूनिश खां एवं सल्लू खां ने घर में घुसकर पिटाई कर दी। आरोप है कि बचाने आई मां एवं पत्नी के साथ भी पिटाई की गई। पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर मामला दर्ज किया है। वहीं पीड़ित ने कहा शिकायत करने पर पुलिस ने उसके खिलाफ ही शांतिभंग की धारा में कार्रवाई कर दी। वहीं पुलिस ने दूसरे पक्ष के रज्जन खां की तहरीर पर बॉबी, सुशील, विवेक एवं कुशमा देवी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। रज्जन खां ने कहा है कि उसके पुत्र की शादी को लेकर डीजे बजाने पर उक्त लोगों ने उसकी पत्नी के साथ मारपीट की है। थाना प्रभारी सचिन कुमार ने कहा सीओ के निर्देश पर मामला दर्ज हुआ है। मारपीट की घटना में दोनों पक्षों के पांच लोगों के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें