जब खेर बोले, चाय कुल्हड़ में दें, 100 के पैसे हम दे देंगे
डिस्पोजल कपों में चाय पीते देख स्वच्छता के ब्रांड एंबेस्डर खेर ने अधिकारियों की खिंचाई की
फिरोजाबाद। फिरोजाबाद महोत्सव में बुधवार रात को बॉलीवुड सिंगर कैलाश खेर ने गाने के दौरान अधिकारियों की खिंचाई कर दी। कैलाश खेर ने जब गाना गाने के दौरान देखा कि अधिकारी डिस्पोजल कप में चाय पी रहे हैं, तो उन्होंने मंच से हंसी-हंसी में सीख दी। कैलाश खेर ने कहा कि वह मोदी जी के नौ रत्नों में एक है। स्वच्छ भारत मिशन के ब्रांड एंबेस्डर हैं। वीआईपी लोग जो लोग चाय पी रहे हैं, अगर ये कागज के कप की जगह कुल्लड़ में चाय पीएंगे तो ज्यादा अच्छा है। उन्होंने आगे कहा कि अगर कुल्लड़ के पैसे नहीं हैं, तो वह 100 कुल्हड़ के स्वयं देने के लिए तैयार हैं। वह अधिकारियों से बोले, कुल्लड़ में ही चाय सर्व कराओ। इतना कहने के बाद वहां पर बैठे बड़े अधिकारियों को शर्म सी आई। उन्होंने कागज के कप में वितरण की जा रही चाय को वापस करा दिया। वहीं बृहस्पतिवार को महोत्सव में कागज के कप की जगह वीआईपी लोगों को कुल्हड़ में चाय का वितरण किया गया।