फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: झूला संचालक के घर हुई चोरी का खुलासा, दो गिरफ्तार

Thu, 02 Feb 2023 04:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
झूला संचालक के घर हुई चोरी का खुलासा, दो गिरफ्तार
विज्ञापन

- सोने के आभूषण और नकदी भी बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
खैरगढ़। दिनदहाड़े चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो चोरों को खैरगढ़ थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए चोरों के पास से सोने के आभूषण और नकदी भी बरामद की गई है। पुलिस ने उनके खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेज दिया है।
खैरगढ़ क्षेत्र के गांव हाथवंत निवासी हजारी खां झूलों का संचालन करते हैं। दो दिन पहले चोरों ने घर में धावा बोल दिया था। करीब एक लाख की नकदी और सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए थे। हजारी खां की पत्नी ने चोरों को पकड़ने का प्रयास किया तो वह उनको धक्का देकर भाग गए थे। पीड़ित की तहरीर पर खैरगढ़ थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। इस बीच पुलिस बदमाशों की तलाश करने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार रात खैरगढ़ थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बाबा टीकम सिंह कॉलेज के पास से दो चोरों को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान उन्होंने अपने नाम विमल खां निवासी हाथवंत व मुकेश निवासी पीपल वाली गली राजा का ताल थाना टूंडला बताया। पकड़े गए चोरों के पास से पुलिस ने पांच हजार रुपये, एक जोड़ी पायल और सोने की अंगूठी बरामद की है। थानाध्यक्ष खैरगढ़ विनोद कुमार का कहना है कि पकड़े गए बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें