फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: जस्सी के सूफियाना अंदाज पर देर रात तक झूमते रहे श्रोता

Sat, 28 Jan 2023 11:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जस्सी के सूफियाना अंदाज पर देर रात तक झूमते रहे श्रोता
विज्ञापन

फिरोजाबाद महोत्सव में प्रख्यात पंजाबी गायक जसबीर जस्सी ने समा बांधा

फिरोजाबाद। फिरोजाबाद महोत्सव के मंच पर जैसे ही पंजाबी गायक जसबीर जस्सी आए भीड़ एकाएक उत्साहित हो उठी। मंच के आसपास जस्सी को देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ ने उनके पंसदीदा गानों को गुनगुनाना शुरू कर दिया। जस्सी भी दर्शकों के मिजाज को भांप गए। उन्होंने एक से बढ़कर पंजाबी के साथ-साथ हिंदी गानों पर लोगों को देर रात तक झुमाया।
सबसे पहले जस्सी ने फ़िरोजाबाद के लोगों का आभार जताया। इसके बाद बाबा बुल्ले शाह को याद कर सूफियाना गाना आवानी सयोनी सुनकर लोगों को झुमाया। इसके बाद पिया रे पिया रे थारे बिन लागे नहीं मेरा जिया रे... लोंग दा लश्कारा जान से प्यार पर मचा.... इस गीत पर युवा काफी देर तक थिरकते रहे। इसके अलावा जस्सी ने दिल ले गई कुड़ी, कोका तेरा व चनना मेरे आ जैसे अपने गीतों को सुनाया तो ऐसा लगा मानों कि युवाओं की मन की मुराद पूरी हो गई हो।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने दर्शकों का स्वाद बदला और हिंदी फिल्मों के गीत आए। जस्सी ने नान स्टाप गीत गाकर लोगों को झुमाया। जनता की तालियों ने भी कलाकारों का लगातार हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन

जस्सी बोले फ़िरोजाबाद पहली बार आया हूं। फ़िरोजाबाद महोत्सव के मंच पर उन्होंने कहा अभी तक इस शहर का नाम केवल गाने और फिल्मों में सुनता था, लेकिन आज यहां पर आने का मौका मिला। उन्होंने सुहागनगरी को हार्ट ऑफ लव कहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें