खाटू श्याम की भव्य निशान यात्रा निकाली
रैपुरा रोड स्थित मंदिर पर हुआ समापन
फिरोजाबाद। श्री खाटू श्याम मंदिर के प्रथम वार्षिकोत्सव के मौके पर गोपाल आश्रम मंदिर से खाटू श्याम की भव्य निशान यात्रा निकाली गई। इसमें काफी संख्या में श्याम भक्त श्री खाटू श्याम का निशान हाथों में लेकर चल रहे थे। जो विभिन्न मार्गों से होते हुए मंदिर पर समाप्त हुआ। समापन पर प्रसाद का वितरण और शाम को भजन संध्या का आयोजन किया गया।
मंदिर के प्रथम वार्षिकोत्सव पर निकाली गई खाटू श्याम मंदिर की निशान यात्रा का शुभारंभ भाजपा नेता अजीत अग्रवाल ने श्री खाटूश्याम की आरती उतारकर किया। आरती उतारने के साथ ही श्री खाटू श्याम के गीतों पर नाचते-थिरकते हुए श्यामभक्त आगे बढ़ना शुरू हो गए। श्री खाटूश्याम निशान यात्रा मंदिर से शुरू होकर से क्लब चौराहा,जलेसर रोड, बर्फ खाना चौराहा, शिवाजी मार्ग, डाकखाना चौराहा, कोटला रोड,कोटला चुंगी चौराहा, इंद्रा कॉलोनी से होते हुए रैपुरा रोड हकर मंदिर पर पहुंचकर समाप्त हुई। निशान यात्रा में शामिल लोग जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। मार्ग में कई स्थानों पर आरती उतारकर एवं पुष्पवर्षा करके स्वागत किया गया। पूरा रास्ते सभी भक्त जयकारा लगाते चल रहे थे। मंदिर पर दोपहर एक बजे प्रसाद का वितरण किया। इसके बाद भजन संध्या का आयोजन किया गया। श्री श्याम परिवार समिति के राजेश शर्मा, श्याम सुंदर, गौरव, विवेक अग्रवाल ने भक्तजनों का स्वागत किया।