फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: पुरानी पेंशन बहाली के लिए शिक्षकों ने किया हवन

Sat, 28 Jan 2023 12:19 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
पुरानी पेंशन बहाली के लिए शिक्षकों ने किया हवन
विज्ञापन

फिरोजाबाद। बेसिक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में गीतांजली इंटर कॉलेज, बिल्टीगढ़ में पुरानी पेंशन बहाली के लिए महायज्ञ का आयोजन किया।
जिलाध्यक्ष कमल यादव ने बताया कि भारतीय संस्कृति के अनुसार प्राचीन काल से सर्व हिताय उद्देश्य की पूर्ति के लिए यज्ञ का आयोजन किया जाता था। पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करना समस्त शिक्षक, कर्मचारियों के हित में है। उनके बुढ़ापे का एक मात्र सहारा है। सरकार की हठधर्मिता से परेशान होकर भगवान की शरण में हैं और महायज्ञ का आयोजन कर रहे हैं। रामानन्द तेनगुरिया और अरविंद यादव ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देशन में मां सरस्वती और मां भारती के समक्ष महायज्ञ का आयोजन किया है। इस अवसर पर कृष्ण मुरारी यादव, पवन शर्मा, राज कपूर, श्रीकृष्ण बघेल, सुहेल कांत शर्मा, गजेंद्र सिंह यादव, अंबिका, भावना यादव, अनीष खान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें