फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: छात्र-छात्राओं के खातों में पहुंची 3.37 करोड़ की छात्रवृत्ति

Sat, 28 Jan 2023 12:16 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
छात्र-छात्राओं के खातों में पहुंची 3.37 करोड़ की छात्रवृत्ति
विज्ञापन

यूपी दिवस पर राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय में हुआ कार्यक्रम

फिरोजाबाद। यूपी दिवस पर जिले के 17578 छात्र-छात्राओं के बैंक खाते में तीन करोड़ 37 लाख 15 हजार से अधिक की धनराशि भेजी गई। पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति स्कूल प्रांगण में 189 छात्र-छात्राओंं को प्रतीकात्मक रूप से छात्रवृत्ति का वितरण किया। मुख्य अतिथि जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी एमपी सिंह थे।
विज्ञापन

सीडीओ दीक्षा जैन के निर्देशन में पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति स्कूल प्रांगण में छात्रवृत्ति वितरण का प्रतीकात्मक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला समाज कल्याण अधिकारी नीलम सिंह चौहान एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी केएम सिंह के साथ ज्ञान सरोवर इंटर कालेज एवं श्री गौरीशंकर इंटर कालेज के 189 छात्र-छात्राओं को प्रतीकात्मक रूप से छात्रवृत्ति प्रदान की गई। इसके अलावा सभी के खातों में सीधे धनराशि पहुंचेगी। जिले के 325 शिक्षण संस्थानों के 17578 छात्र-छात्राओं को 337.158 लाख रुपया शासन से आवंटित किया गया है। इसमें अनुसूचित जाति के 6701 छात्रों का 74.82 लाख, सामान्य वर्ग के 1245 के लिए 35.84 लाख, पिछड़ा वर्ग के 9053 छात्रों केलिए 211.68 लाख, अल्प संख्यक वर्ग के 579 छात्र-छात्राओं को 15.63 लाख रुपया आवंटित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें