बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के नारे के साथ शिविर का समापन
शिकोहाबाद। पालीवाल महाविद्यालय की एनएसएस की दोनों इकाइयों द्वारा आयोजित सात दिवसीय शिविर का समापन सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रमों के साथ हुआ। उप जिलाधिकारी शिव ध्यान पांडे ने कार्यक्रम में अभिभावकों को बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ का संदेश दिया।
जिला नोडल अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना डॉ. एमपी सिंह ने कैंप में विद्यार्थियों द्वारा किए गए कार्यों को को उप जिलाधिकारी के समक्ष रखा। छात्राओं ने भाषण प्रतियोगिता में दहेज प्रथा, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ पर प्रस्तुति दी। संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. टीएच नकवी ने किया। रोवर्स रेंजर्स के डॉ. विशाल पाठक, मुख्य नियंता डॉक्टर प्रेम प्रभाकर, एनसीसी प्रभारी डॉक्टर आरबी पांडे, डॉ. शरद मित्तल, शिवम, रामलाल, जसरथ सिंह,आकाश कुशवाहा, कृष्णकांत,राम सिंह, रक्षपाल, सचिन, धर्मदेव, महादेव, सौरव, प्रियंका, अनुप्रिया,शिबू , नेहा और अक्षरा उपस्थित रहे।