फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: सराफ से लूट के मामले में तीन टीमें गठित

Tue, 24 Jan 2023 12:05 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सराफ से लूट के मामले में तीन टीमें गठित
विज्ञापन

शिकोहाबाद। सराफ से हुई लूट के खुलासे के लिए एसएसपी आशीष तिवारी ने तीन टीमें गठित की हैं। थाना पुलिस को लुटेरों को शीघ्र गिरफ्तार कर घटना के खुलासे के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

नगला बालू निवासी देवेंद्र सिंह की माढ़ई में सोने-चांदी के आभूषणों की दुकान है। रविवार को देवेंद्र दुकान बंदकर अपनी बाइक से घर जा रहा था। तभी माढ़ई से गांव जाने वाले रास्ते पर अपाचे सवार बदमाशों ने उसे रोक लिया और तमंचे के बल पर उससे थैला लूट लिया। जिसमें लगभग दो लाख रुपये के आभूषण और दुकान की चाबी व अन्य सामान रखा था। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया। घटना को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने गंभीरता से लिए और तीन टीमें गठित कर दीं। जिसमें एसओजी प्रभारी, सर्विलांस और एसएचओ के नेतृत्व में अलग टीमें गठित कर लुटेरों को शीघ्र गिरफ्तार करने तथा घटना का अनावरण करने के निर्देश दिए हैं। घटना के बाद से ही एसओजी और सर्विलांस टीम ने संयुक्त रूप से जांच शुरू कर दी है। पुलिस सर्विलांस की मदद से लुटेरों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। वहीं पुलिस ने अपने मुखबिरों को सक्रिय कर लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। प्रभारी निरीक्षक हरवेंद्र मिश्रा ने बताया कि घटना का शीघ्र ही अनावरण कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें