फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: राशन के चावल की कालाबाजारी, मुकदमा दर्ज

Mon, 23 Jan 2023 05:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। खाद्य पूर्ति निरीक्षक ने कालाबाजारी को ले जाए जा रहे चावल को पकड़ने के बाद एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। प्रभारी निरीक्षक हरवेंद्र मिश्र ने बताया कि खाद्य पूर्ति निरीक्षक राजवीर गौतम ने जिलाधिकारी के निर्देश पर थाने में एक तहरीर दी है। जिसके आधार पर लोडर चालक विपिन निवासी जहांगीर थाना मक्खनपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूर्ति निरीक्षक ने पकड़े चावल को राशन दुकानदार के सुपुर्द कर दिया है। बताया गया है यह चावल रामगढ़ थाना क्षेत्र से लालपुर मंडी से एक व्यापारी ने निकाला था। उसने इस चावल को बेचने के लिए लोडर में भरकर जसवंत नगर ले जा रहा था। जब लोडर वाहन आरोंज की पुलिया के समीप पहुंचा, तभी सामने से आ रहे ट्रैक्टर की भिड़ंत हो गई। जिसके बाद चावल पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें