फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: आपके पुत्र पर संकट है, सोने की चीज न पहनें

Mon, 23 Jan 2023 05:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। आपके पुत्र पर संकट है। हम उपाय बताएं तो संकट कट सकता है। महिला को दो टप्पेबाजों ने गुमराह किया और उससे हाथ में पहनी हुई अंगूठी, कानों के कुंडल हाथ में पकड़े पर्स में रखवाएं और उसको लेकर रफूचक्कर हो गए। जब महिला ने दोनों युवकों को गायब देखा तो हैरान रह गई। पीड़िता मोहल्ले के लोगों के साथ थाने पहुंची और घटना की जानकारी दी। शहजलपुर निवासी महिला अनीता किसी कार्य से बाजार आ रही थी। जब वह सुभाष तिराहे पर पहुंची, तभी उसके पास दो युवक आए और उससे बातें करने लगे। युवकों ने कहा कि आपके पुत्र पर संकट है। युवकों ने महिला से कहा कि वह अपने शरीर पर कोई भी सोने की वस्तु न रखे। इसके बाद महिला ने कानों के कुंडल और हाथ में पहनी हुई अंगूठी उतारी और अपने पर्स में रख ली। इस दौरान युवक महिला से बातें करते रहे। कुछ देर बाद एक युवक ने अपने साथी से महिला का पर्स लेने के लिए कहा। युवकों ने कुछ देर के लिए महिला से आंखें बंद करने के लिए कहा और फिर दोनों गायब हो गए। पीड़ित महिला अपने को ठगा महसूस कर विलाप करने लगी। जिससे मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। पुलिस मामले की जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज चेक कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें