शिविर में 250 दिव्यांगों को बांटे उपकरण
सिरसागंज। निशुल्क दिव्यांग उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें पहले से चिंहित 250 दिव्यांगों को विभिन्न उपकरण वितरित किए गए। उपकरणों को पाकर दिव्यांगों के चहरे पर खुशी झलक गई।
कार्यक्रम नवीन तहसील परिसर सिरसागंज में लिम्को कंपनी के माध्यम से निशुल्क सहायक उपकरण वितरित किए गए। शिविर में मुख्य अतिथि के सांसद डॉ. चंद्रसेन जादौंन, विधायक सिरसागंज सर्वेश यादव और एसडीएम बुसरा बानो का दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी ने संयुक्त रूप से दिव्यांगजनों को उपकरण वितरित किए। जिसमें कान की मशीन, छडी, ट्राईसाइकिल और व्हील चेयर व अन्य उपकरण शामिल हैं। विशिष्ट अतिथियों के रूप में ललित जादौन सांसद प्रतिनिधि, सोनी शिवहरे, शिवम यादव विधायक प्रतिनिधि, चंपत कुमार, विकास , विकास यादव, मोहन सिंह, राधाराम यादव और प्रेम किशोर यादव मौजूद रहे। संवाद